बराकर । साबुज साथी योजना के तहत श्री मारवाड़ी विद्यालय के 95 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया । इस संबंध मे बताया जाता है की छात्र छात्राओं के लिए राज्य सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना साबूज साथी के अंतर्गत कल्याणेश्वरी रोड़ के बराकर नदी तट पर स्थित श्री मारवाड़ी विद्यालय मे बुधवार को कक्षा नवम की वर्ष 2023 -24 के 95 छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया । इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, पीआईई जितेश कुमार सिंह , चंदन झा , स्कूल की टीआईसी दीपिका राय मुख्य रूप से उपस्थित थी । इस दौरान सर्वप्रथम बच्चो को क्रमबद्ध तरीके से एक एक साइकिल मंचासिन गणमान्य अतिथियों ने प्रदान किया । इस अवसर पर श्री मारवाड़ी विद्यालय के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा की राज्य सरकार ने पढ़ने वाले छात्र छात्राओं की सहायता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है । जिनमे से सबूज साथी भी काफी अहम है । उन्होंने कहा की आज इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के कुल 95 छात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान कराया गया । जिनमे 49 छात्र तथा 46 छात्राए शामिल हैं । उन्होंने कहा की इन साइकिलो की सहायता से बच्चो को स्कूल आने जाने मे दिक्कत नही होगी । उन्होंने कहा की कई छात्र छात्राओं का घर स्कूल से काफी दूर है । वैसे छात्रों को इस साइकिल से काफी लाभ मिलेगा । इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक एस के सुधांशु ,अर्चना गुप्ता ,राजेंद्र भगत ,संदीप मुखर्जी ,अभिजीत भगत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे ।
















