बराकर । मां कल्याणेश्वरी मंदिर मे पूजा अर्चना करने आसनसोल लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया पहुंचे । इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस संबंध मे बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल झारखंड सीमा क्षेत्र पर मैथन जलाशय के समीप स्थित प्राचीन मंदिर स्थित है । जहां लोगो की अपार श्रद्धा एवम आस्था है । जहां नव वर्ष तथा अन्य प्रमुख त्योहारों पर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ जुटती है । इसी क्रम मे नव वर्ष पर मां कल्याणेश्वरी मंदिर मे एस एस अहलूवालिया ने विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया । उन्होंने माता के गर्भ गृह मे प्रवेश कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना किया । इसके उपरांत पुजारी द्वारा मंदिर के बारे मे प्राचीन जानकारी दिया गया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखा गया तथा लोगो ने उनका भरपूर अभिनंदन किया । इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ अपने आगे के कार्यक्रम की ओर बढ़ गए ।




















