Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मदन मित्रा की अनूठी प्रार्थना: “मां! हमारी सरकार भी बने और विपक्ष भी जिंदा रहे”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मदन मित्रा की अनूठी प्रार्थना: “मां! हमारी सरकार भी बने और विपक्ष भी जिंदा रहे”

कुल्टी:अपने अनोखे अंदाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने विख्यात शक्तिपीठ मां कल्याणेश्वरी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने मां कल्याणेश्वरी की विधि-विधान से पूजा की और राज्य की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।विरोधियों पर तंज या सद्भावना?पूजा के बाद मीडिया से बात करते हुए मदन मित्रा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, “मैंने मां से प्रार्थना की है कि वे नई राज्य सरकार को सत्ता सौंपें। इसके साथ ही, मैंने यह भी दुआ मांगी है कि हमारे विरोधी (विपक्ष) भी जीवित रहें। बयान के सियासी मायनेमदन मित्रा का यह बयान राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ जहां उन्होंने अपनी पार्टी की सत्ता में वापसी और मजबूती का भरोसा जताया, वहीं दूसरी तरफ विरोधियों के ‘जीवित रहने’ की बात कहकर विपक्ष पर करारा तंज भी कसा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बयान के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए विपक्ष का होना जरूरी है, लेकिन वे तृणमूल के सामने टिक नहीं पाएंगे।