Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*Indian Premier Legue के तर्ज पर इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पहली बार इस्को ऑफिसर्स प्रिमियर लीग (आईओपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Indian Premier Legue के तर्ज पर इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से पहली बार इस्को ऑफिसर्स प्रिमियर लीग (आईओपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बर्नपुर क्रिकेट क्लब ग्राउंड में किया गया  जिसका काफी भव्य तरीके से आगाज किया गया। सोमवार की शाम आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईएसपी के निदेशक प्रभारी बीपी सिंह उपस्थित थे। वहीं निदेशक प्रभारी बीपी सिंह ने दीप जलाकर आईओपीएल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रहे 8 टीमों का काफी शानदार तरीके से परिचय कराया गया।   उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीपी सिंह ने कहा कि प्लांट में टीम की तरह काम करने पर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इसी तरह किसी भी खेल में टीम भावना लेकर साथ मिलकर खेलने से जीत हासिल किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने आईओए के इस आयोजन की काफी सराहना की। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आईएसपी के अधिकारियों के नेतृत्व वाली 8 टीमें राइजिंग सन, केनाईट राइडर्स, इम्पैक्ट इग्निटर्स, क्रिकेट एवेंजर्स, रैपिड रैपटर्स, लाइटिंग लेजेंडस, स्टार क्रिकेटर्स एवं क्रिकेट बैशर्स हिस्सा ले रही है। वहीं उद्घाटन समारोह में ईडी (प्रोजेक्ट) सुरजीत मिश्रा, ईडी (एमएम) अभिक दे , ईडी (पीएंडए) यूपी सिंह, बर्नपुर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशांत सिन्हा, कमलेंदु मिश्रा आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। उदघाटन समारोह के पश्चात आईओपीएल का पहला मैच आयोजित किया गया। वहीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच 11 मई को आयोजित किया जाएगा।