हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विश्व हिंदी परिषद, पश्चिम बंगाल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
कोलकाता (9 अगस्त, 2026) : विश्व हिंदी परिषद का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु दिनांक 09.08.2026 को विश्व हिंदी परिषद, पश्चिम बंगाल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की कार्ययोजना एवं हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस संदर्भ में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, सहभागितापूर्ण एवं व्यापक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

इस बैठक में प्रो. सोमा बंधोपाध्याय, संयोजिका, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल) ने संगठन के प्रचार-प्रसार एवं इसके गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए डिजिटल माध्यमों एवं सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्राध्यापकों/शोधार्थियों/विद्यार्थियों आदि को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने की बात कहीं, जिससे हिन्दी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार हो सके। इन सुझावों को आगे बढ़ाते हुए गोविंद चौधरी, महामंत्री, विश्व हिन्दी परिषद, पश्चिम बंगाल ने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी आयोजित करने की संभावना पर भी विचार रखा। उन्होंने एक बड़े स्तर के आभासी कार्यक्रम का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि गुजरात, ओडिशा एवं बंगाल को एक साथ जोड़कर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की जा सकती है।

इसके पश्चात डॉ. आशीष कुमार साव, संयुक्त मंत्री, विश्व हिन्दी परिषद, पश्चिम बंगाल, विनोद यादव, मीडिया प्रभारी, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल), श्याम कुमार, कोषाध्यक्ष, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल), किरण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल), डॉ. काजू कुमारी साव, कार्यकारिणी सदस्य, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल), किरण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य, विश्व हिंदी परिषद (पश्चिम बंगाल), स्वेता गुप्ता, अध्यक्ष, शैक्षणिक प्रकोष्ठ एवं श्रीमती सीमा शर्मा, महामंत्री, शैक्षणिक प्रकोष्ठ ने उक्त प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। इस बैठक का संचालन, स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वेता गुप्ता, अध्यक्ष, शैक्षणिक प्रकोष्ठ द्वारा सम्पन्न हुआ।










