Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति सं.: ER/ASN/2026/04/58

*आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन*

*तीन स्थानों पर बाल स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक विकास संबंधी पहल आयोजित*

*संतुलित आहार, स्वास्थ्य जांच, स्क्रीन-टाइम प्रबंधन एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विशेष जोर*

आसनसोल, 23 अप्रैल 2026:

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों, परामर्श सत्रों एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों की श्रृंखला आयोजित की गई। ये कार्यक्रम 17 अप्रैल को ईस्टर्न रेलवे स्कूल (प्राथमिक शाखा), आसनसोल, 18 अप्रैल को बराकर स्वास्थ्य इकाई तथा 20 अप्रैल 2026 को ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ के अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल में आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों, आहार विशेषज्ञों, पैरामेडिकल कर्मचारियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बच्चों ने भाग लिया।

ईस्टर्न रेलवे स्कूल में विशेषज्ञों ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के साथ संतुलित पोषण, समय पर भोजन तथा बच्चों के लिए स्वस्थ दिनचर्या पर संवाद किया। जीवन के प्रथम छह वर्षों को मस्तिष्क विकास, शारीरिक वृद्धि एवं समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस अवधि में उचित पोषण एवं देखभाल पर विशेष बल दिया गया। साथ ही बच्चों के स्क्रीन-टाइम को कम करने, बाह्य खेलकूद, कहानी सुनने तथा परिवार के साथ सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने की सलाह दी गई। सामान्यतः उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक घरेलू भोजन तैयार करने का प्रदर्शन भी किया गया।

 

बराकर स्वास्थ्य इकाई में छह वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं महिलाओं के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में जंक फूड से परहेज तथा पौष्टिक घरेलू भोजन अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विशेषज्ञों ने बताया कि उचित पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्वस्थ विकास सुनिश्चित करने तथा प्रारंभिक संज्ञानात्मक विकास को सुदृढ़ करने में सहायक है। अभिभावकों को स्वस्थ पालन-पोषण एवं बच्चों के स्क्रीन-टाइम के प्रभावी प्रबंधन संबंधी परामर्श भी दिया गया।

 

ईआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ के अंतर्गत प्रभात तारा स्कूल में छह वर्ष से कम आयु के बच्चों हेतु विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर अभिभावकों को आयु-उपयुक्त पोषण, स्वच्छता, स्वस्थ आदतों एवं निवारक स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में परामर्श दिया। प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की तुलना में घरेलू भोजन के लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।

 

सभी कार्यक्रमों के दौरान संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अभिभावकों ने पोषण, रोग प्रतिरोधक क्षमता, जीवनशैली संबंधी चिंताओं एवं बाल विकास से जुड़े प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए।

 

इन कार्यक्रमों को उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ तथा इससे आसनसोल मंडल के स्वास्थ्य जागरूकता, बाल कल्याण एवं परिवार-केंद्रित सामुदायिक पहुंच प्रयासों को और सुदृढ़ता मिली।

 

Press Release No.: ER/ASN/2026/04/58

 

*HEALTH & FAMILY WELFARE WING OF ASANSOL DIVISION ORGANISES POSHAN PAKHWARA PROGRAMMES*

 

*CHILD HEALTH, NUTRITION AND EARLY DEVELOPMENT INITIATIVES HELD AT THREE LOCATIONS*

 

*FOCUS ON BALANCED DIET, HEALTH CHECK-UPS, SCREEN-TIME MANAGEMENT AND HEALTHY LIFESTYLE PRACTICES*

 

Asansol, 23 April 2026:

 

The Health & Family Welfare Wing of Asansol Division, Eastern Railway, organised a series of awareness programmes, counselling sessions and health check-up camps under the ongoing POSHAN PAKHWARA campaign being observed from 09 April to 23 April 2026. Programmes were held at Eastern Railway School (Primary Section), Asansol, on 17 April; Barakar Health Unit on 18 April; and Pravat Tara School under ERWWO on 20 April 2026 with the participation of doctors, health officials, dieticians, paramedical staff, teachers, parents and children.

 

At Eastern Railway School, experts interacted with parents and students on balanced nutrition, timely meals and healthy routines for children. Special emphasis was laid on the first six years of life, which are crucial for brain development, physical growth and overall well-being. Guidance was also provided on reducing screen exposure and encouraging outdoor activities, storytelling and positive family engagement. A demonstration of nutritious homemade food prepared from commonly available ingredients was also organised.

 

At Barakar Health Unit, an awareness programme for women and children below six years highlighted the importance of avoiding junk food and adopting wholesome homemade meals. Experts explained the role of proper nutrition in building immunity, supporting healthy growth and strengthening early cognitive development. Parents were also counselled on healthy parenting practices and effective screen-time management for children.

 

At Pravat Tara School under ERWWO, a special health check-up camp for children below six years was organised. Doctors examined the children and advised parents on age-appropriate nutrition, hygiene, healthy habits and preventive healthcare. The benefits of homemade food over processed food were also highlighted.

 

Interactive question-and-answer sessions were held during all programmes, enabling parents to seek guidance on nutrition, immunity, lifestyle concerns and child development. The expert panel provided practical recommendations.

 

The programmes received an encouraging response and further strengthened Asansol Division’s efforts towards health awareness, child welfare and family-centric community outreach.