Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी में भाजपा की जीत का अनूठा जश्न: विधायक डॉ. अजय पोद्दार का अभिनंदन, ‘झालमुड़ी’ वितरण बना चर्चा का विषय

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी में भाजपा की जीत का अनूठा जश्न: विधायक डॉ. अजय पोद्दार का अभिनंदन, ‘झालमुड़ी’ वितरण बना चर्चा का विषय

बराकर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कुल्टी विधानसभा सीट पर मिली शानदार जीत के बाद विधायक डॉ. अजय पोद्दार को बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। क्या विधायक कार्यालय और क्या उनका निवास, हर जगह कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का हुजूम उमड़ रहा है।
इस जीत के जश्न में एक खास आकर्षण ‘झालमुड़ी’ का वितरण बना हुआ है। कुल्टी के विभिन्न वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनता के बीच रोजाना झालमुड़ी खिलाने का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या 67 में सोनू चौरसिया के नेतृत्व में भव्य आयोजन हुआ। वहीं मंगलवार को वार्ड संख्या 66, बलतोड़िया गणेश मेला मैदान स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा मंडल-1 द्वारा विधायक डॉ. अजय पोद्दार का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजू घोष, अजित तांती, पिंटू प्रियदर्शनी और राजेश राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि खुद विधायक ने अपने हाथों से लोगों को झालमुड़ी बांटी, जिसे देखने और चखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।