Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

ईसीएल क्वार्टर पर कब्जे को लेकर चिनाकुड़ी में संग्राम! महिलाओं से मारपीट के आरोप

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ईसीएल क्वार्टर पर कब्जे को लेकर चिनाकुड़ी में संग्राम! महिलाओं से मारपीट के आरोप

कुल्टी। कुल्टी विधानसभा के चिनाकुड़ी मंदिर पाड़ा में ईसीएल के बंद क्वार्टर एनएचएस-24/179 पर कब्जे और कथित तौर पर 1 लाख 30 हजार रुपये में बेचने की कोशिश को लेकर सोमवार शाम जमकर हंगामा हुआ। विवाद उस समय और बढ़ गया, जब स्थानीय महिलाओं ने क्वार्टर पर लगाए गए ताले का विरोध करते हुए अपना ताला लगा दिया।
स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, लंबे समय से बंद पड़े क्वार्टर की साफ-सफाई कर महिला समिति द्वारा वहां सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम किए जा रहे थे। आरोप है कि इलाके का एक युवक, जो स्वयं को भाजपा कार्यकर्ता बताता है, ने क्वार्टर पर ताला लगाकर उसे कथित रूप से बेचने का सौदा करने की कोशिश की।
महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए उक्त ताले पर दूसरा ताला लगा दिया। इसके बाद विवाद ने कथित तौर पर हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं का आरोप है कि गौतम और टिंकू के नेतृत्व में करीब 15 से 20 युवक लाठी-डंडे लेकर उनके घरों तक पहुंचे और मारपीट तथा गाली-गलौज की।
महिला समिति की सदस्य रुबी देवी और सीता पासवान ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के लिए उपयोग में आ रहे क्वार्टर पर जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया गया और शिकायत के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
महिला समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले में पुलिस और ईसीएल प्रबंधन का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Latest News

Related News