Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सिक्किम सुरंग हादसे में बहादुरी दिखाने वाली ईसीएल रेस्क्यू टीम का सांकतोड़िया में भव्य सम्मान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सिक्किम सुरंग हादसे में बहादुरी दिखाने वाली ईसीएल रेस्क्यू टीम का सांकतोड़िया में भव्य सम्मान

सांकतोड़िया : 20 जुलाई 2026 को सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता-6 सुरंग हादसे में जान की बाजी लगाकर बचाव कार्य करने वाली ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की रेस्क्यू टीम को सांकतोड़िया झालबगान स्थित ईसीएल क्लब में विशेष सम्मान समारोह के जरिए सलाम किया गया। ईसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी के तत्वावधान में गठित सताक्षी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस भावुक समारोह में रेस्क्यू टीम के सदस्यों, उनके परिवारजनों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मिसेज सीएमडी किरण झा ने टीम के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सिक्किम जाकर जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू करने वाले ये कर्मचारी ईसीएल का नाम रोशन करने वाले सच्चे नायक हैं। समारोह में चीफ मैनेजर (माइनिंग) सीतारामपुर अभिजीत कुंडू, डेप्युटी मैनेजर (माइनिंग) कृष्णा केशव रॉय, डेप्युटी मैनेजर (इंस्ट्रक्टर) सुवराज्योति समादर, ईसीएल मैनेजर रितिक सिंह सहित पूरी रेस्क्यू टीम को उत्तरीय, मानपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। डिस्प्ले स्क्रीन पर सिक्किम में हुए बचाव अभियान के दिल दहला देने वाले पल दिखाए गए, जिसने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया। चीफ मैनेजर अभिजीत कुंडू ने बचाव कार्य के दौरान आए खतरों और चुनौतियों को साझा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सताक्षी महिला मंडल की सचिव पूनम पंकज ने बखूबी किया। मंच पर मंडल की उपाध्यक्ष जीरक आलम, अनुभा सिन्हा और श्रीमती गीता राधामनी नैयर सहित सचिव पूनम पंकज, कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार, वेलफेयर सचिव सुषमा पांडे, ऋतु तिवारी, संयुक्त सचिव बनीश्री साहू, राशि लकड़ा और सुचित्रा तिवारी उपस्थित रहीं। 25 मजदूरों की जान लेने वाले इस हादसे में ईसीएल की रेस्क्यू टीम ने चार दिन तक लगातार काम करते हुए सभी शवों को बाहर निकाला था। इस बहादुरी को सलाम करते हुए आयोजित यह समारोह न सिर्फ उन वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करता है कि कैसे संकट की घड़ी में मानवता और कर्तव्य भावना सबसे ऊपर होती है।

Latest News

Related News