भाजपा नेता के पिता द्वारा मंदिर के सामने कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध; भाजपा नेता जीशान कुरैशी ने जताई कड़ी आपत्ति
कुल्टी। मंदिर के सामने कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर कुल्टी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता जीशान कुरैशी ने मामले का विरोध करते हुए कहा कि धार्मिक स्थल के सामने इस तरह की गतिविधियां किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकतीं।
बताया गया है कि मामले में भाजपा युवा मोर्चा कुल्टी मंडल-2 के उपाध्यक्ष शेखर जैसवारा के पिता पर मंदिर के सामने कथित रूप से अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया गया है। इसी को लेकर जीशान कुरैशी ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
जीशान कुरैशी ने कहा कि भाजपा ऐसे कामों को बढ़ावा नहीं देती और पार्टी की ओर से अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जाती रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग आगे भी जारी रहेगी।
कुरैशी ने कहा, “भाजपा ऐसे कामों को करने की इजाजत नहीं देती। ऐसे लोगों के खिलाफ हम आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी कार्रवाई की मांग करते रहेंगे।”
मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि संबंधित प्रशासन और पुलिस की ओर से इस आरोप पर क्या कदम उठाया जाता है।










