Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

लालगढ़ में हाथी के हमले में 76 वर्षीय वृद्ध की मौत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

लालगढ़ में हाथी के हमले में 76 वर्षीय वृद्ध की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर के लालगढ़ रेंज के झिटका बीट स्थित बीरभानपुर गांव में रविवार सुबह हाथी के हमले में पार्वती देव सिंह (76) की मौत हो गई।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से बाहर निकलने के दौरान उनका सामना अचानक हाथी से हो गया। पीछे हटकर भागने की कोशिश में हाथी ने उन्हें सूंड से लपेटकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर हालत में उन्हें मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार, इलाके में 10–15 हाथियों का झुंड मौजूद है। विभाग ने मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है।
#लालगढ़ #हाथी_का_हमला #पश्चिम_मेदिनीपुर #हाथी #ElephantAttack #WestMedinipur #Lalgarh #Wildlife #HumanElephantConflict