Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

धार्मिक मंच पर सियासी संग्राम: कुल्टी में हरिबोल कार्यक्रम के दौरान पथराव, दो के सिर फटे, भारी तनाव

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

Oplus_16908288

धार्मिक मंच पर सियासी संग्राम: कुल्टी में हरिबोल कार्यक्रम के दौरान पथराव, दो के सिर फटे, भारी तनाव

कुल्टी: वार्ड 58 के धेमोमेन स्थित खड़मबांध न्यू क्वार्टर में रविवार को आस्था का मंच अखाड़े में तब्दील हो गया। अष्टयाम हरिबोल के धार्मिक आयोजन के दौरान पूर्व पार्षद संजय नोनिया और भाजपा नेता बिरजू यादव उर्फ विक्की के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें दो लोगों के सिर फट गए और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है, जिसे देखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।30 साल पुराने मंच पर नारेबाजी से भड़की चिंगारीमाइक छीना, लगाए नारे: आयोजक दशरथ गुप्ता के मुताबिक, यह आयोजन पिछले 30 वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। रविवार को पहले भाजपा नेता बिरजू यादव अपने समर्थकों संग पहुंचे थे। इसके कुछ ही देर बाद पूर्व पार्षद संजय नोनिया सैकड़ों समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर वहां पहुंचे। आरोप है कि नोनिया समर्थक महिला कार्यकर्ताओं ने अचानक मंच पर कब्जा कर लिया और माइक छीनकर “संजय नोनिया स्वागतम” के नारे लगाने शुरू कर दिए।विरोध करने पर पथराव: आयोजकों ने जब इस हरकत का विरोध करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, तो नोनिया समर्थक भड़क गए। देखते ही देखते बहस मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे।पुलिस के सामने बवाल, स्थिति नियंत्रण मेंघटना के दौरान वहां पुलिस बल मौजूद था, लेकिन उपद्रवियों ने उनके सामने ही हिंसा को अंजाम दिया। मारपीट में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला शुरू करने का ठीकरा फोड़ा है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को शांत करा दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि माहौल पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा रही है