Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

प्रेस विज्ञप्ति

“रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन”

आद्रा, दिनांक : 23.08.2026

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आवश्यक अनुरक्षण कार्य हेतु दिनांक 24.08.2026 से 30.08.2026 तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है। उक्त अवधि के दौरान निम्नलिखित कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन रहेगा :

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)

(1) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू दिनांक 24.08.2026 एवं 26.08.2026 से 30.08.2026 तक रद्द रहेगी।

(2) 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 25.08.2026, 28.08.2026 एवं 30.08.2026 को रद्द रहेगी।

(3) 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 30.08.2026 को रद्द रहेगी।

(4) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 24.08.2026, 27.08.2026 एवं 28.08.2026 को रद्द रहेगी।

आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ (Short Termination / Short Origination)

(1) 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 25.08.2026, 28.08.2026 एवं 30.08.2026 को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी।

(2) 68056 (टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 28.08.2026 एवं 30.08.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल खंड में रद्द रहेगी।

(3) 68060 (आसनसोल–बाराभूम) मेमू दिनांक 28.08.2026 एवं 30.08.2026 को आद्रा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(4) 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 26.08.2026, 28.08.2026 एवं 29.08.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

(5) 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 25.08.2026, 26.08.2026 एवं 29.08.2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए संबंधित स्टेशनों पर नियमित एवं पर्याप्त उद्घोषणा के माध्यम से ट्रेनों के परिचालन में हुए इन परिवर्तनों की जानकारी दी जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं।