Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

भीषण सड़क हादसे में जिंदा जला डंपर चालक, केबिन में लगी आग

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

भीषण सड़क हादसे में जिंदा जला डंपर चालक, केबिन में लगी आग

हादसा: कोयला लदे डंपर ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर।

समय: बृहस्पतिवार भोर (4 जून 2026)

स्थान: सालानपुर थाना क्षेत्र, NH-19, कुल्टी मेलाकला मोड़ (धनबाद लेन)

कुल्टी:आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर बृहस्पतिवार की भोर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुल्टी मेलाकला मोड़ के पास धनबाद की ओर जाने वाली सड़क पर कोयला लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रहे मालवाहक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा (केबिन) पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के बाद डंपर चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और वह केबिन के अंदर ही फंस गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सालानपुर थाने की पुलिस, केंद्रीय बल के जवान और दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को केबिन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।