Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मंत्री बनने के बाद पहली बार पश्चिम बर्धमान पहुंचे अजय पोद्दार, टीएमसी नेताओं को लेकर दिया बड़ा बयान

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मंत्री बनने के बाद पहली बार पश्चिम बर्धमान पहुंचे अजय पोद्दार, टीएमसी नेताओं को लेकर दिया बड़ा बयान

आसनसोल: पश्चिम बर्धमान जिले के कुल्टी विधायक अजय पोद्दार ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार पश्चिम बर्धमान जिला पहुंचे। अंडाल मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और मंत्री को फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान अजय पोद्दार ने कहा कि मंत्री बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं और वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। अजय पोद्दार ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और विभिन्न घोटालों में शामिल तृणमूल नेताओं को आखिरकार तिहाड़ जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां “जैसी करनी वैसी भरनी” की कहावत को चरितार्थ कर रही हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह जताया और क्षेत्र के विकाश को लेकर उम्मीद जताई।