दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 28.09.2026
“भौंरा (BCB) में एक दिवसीय एनआई (NI) कार्यक्रम के कारण 30.09.2026 को कुछ कोचिंग ट्रेनों का परिचालन प्रभावित”
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में भौंरा (BCB) स्टेशन पर दिनांक 30 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय NI (Non-Interlocking) कार्यक्रम के मद्देनजर यात्री सुविधा एवं परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
इस संबंध में प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
रद्द (Cancelled):
1. 68071/68074 (आद्रा–खानुडीह–भोजूडीह) मेमू का परिचालन दिनांक 30.09.2026 को रद्द रहेगा।
2. 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू का परिचालन दिनांक 30.09.2026 को रद्द रहेगा।
3. 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू का परिचालन दिनांक 30.09.2026 को रद्द रहेगा।
4. 68073/68072 (भोजूडीह– भागा–आद्रा) मेमू का परिचालन दिनांक 30.09.2026 को रद्द रहेगा।
शॉर्ट टर्मिनेटेड/शॉर्ट ओरिजिनेटेड (Short Terminated/Short Originated):
1. 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) का परिचालन दिनांक-30.09.2026 को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके परिणामस्वरूप आद्रा–गोमो–आद्रा के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।










