Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आयोजित”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आयोजित”

आद्रा, दिनांक : 21.05.2026

भारतीय रेल द्वारा दिनांक 15.05.2026 से 05.06.2026 तक आयोजित “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत आद्रा मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे आवासीय परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने हेतु जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

“विश्व पर्यावरण दिवस–2026” की थीम के अंतर्गत अनारा, पुरुलिया तथा मंडल के अन्य स्टेशनों पर स्थित खाद्य स्टॉल संचालकों, रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा यह अपघटनीय होने के कारण लंबे समय तक पर्यावरण को प्रदूषित करता है।

अभियान के दौरान स्टॉल संचालकों एवं आम नागरिकों को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले एवं कागज के बैग के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया, जो पर्यावरण के अनुकूल एवं जैव अपघटनीय हैं। साथ ही लोगों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आदतों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त रेलवे आवासीय परिसरों एवं स्टेशन क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर विशेष बल दिया गया तथा लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

उल्लेखनीय है कि आद्रा मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं अभियान निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।