Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता निरीक्षण एवं अवशिष्ट क्लोरीन की निगरानी”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026 के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पेयजल गुणवत्ता निरीक्षण एवं अवशिष्ट क्लोरीन की निगरानी”

आद्रा, दिनांक : 30.05.2026

“विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चांडिल सहित मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा स्टेशन परिसरों में स्थित जल निस्पंदन (Water Filtration) प्वाइंटों का निरीक्षण किया गया तथा पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अवशिष्ट क्लोरीन (Residual Chlorine) की नियमित निगरानी एवं परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल शुद्धिकरण व्यवस्था, स्वच्छता मानकों तथा यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता का भी आकलन किया गया।

चिकित्सा विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों एवं रेलकर्मियों को उपलब्ध कराया जाने वाला पेयजल निर्धारित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप हो। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को पेयजल स्रोतों की नियमित सफाई, रखरखाव एवं जल गुणवत्ता की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान सुरक्षित पेयजल, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया गया तथा सभी से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

आद्रा मंडल द्वारा “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान–2026” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जागरूकता, निरीक्षण एवं निगरानी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।

Latest News