Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

सुरक्षा के साथ भक्ति: सांकतोड़िया फांड़ी ने रातो‑रात निरीक्षण कर रस्सी‑बैरियर और चेतावनी बैनर लगाए।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

सुरक्षा के साथ भक्ति: सांकतोड़िया फांड़ी ने रातो‑रात निरीक्षण कर रस्सी‑बैरियर और चेतावनी बैनर लगाए।

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर हजारों श्रद्धालु बराकर समेत आस‑पास के गांवों से पैदल यात्रा कर डिसेरगढ़ नदी घाट पर पहुंचे, बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक को रवाना हुए।

भीड़ के मद्देनजर आसनसोल‑दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की सांकतोड़िया फांड़ी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रविवार रात फांड़ी प्रभारी विनय दास खुद घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
घाट पर नदी में रस्सी से सीमा घेर दी गई थी ताकि श्रद्धालु गहरे पानी की ओर न जा सकें। जगह‑जगह चेतावनी बैनर भी लगाए गए हैं। जिनमें साफ लिखा है कि इस नदी में तैरना मना है और धसने वाले बालू से जान को खतरा हो सकता है। फांड़ी की ओर से पूरे घाट में शॉर्ट‑गर्वित लाइटिंग भी की गई ताकि रात में भी सुरक्षा बनी रहे।
घाट पर पूजा‑सामग्री, प्रसाद और अन्य दुकानें छिन्नमस्ता मंदिर परिसर के आसपास सजी थीं, जिससे मेला‑सा माहौल बन गया था।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ उनके जीवन की सुरक्षा भी प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत व्यवस्था मौजूद है। लोगों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित श्रद्धा के लिए पुलिस की तैयारियों की सराहना की। घटनास्थल से मिली रिपोर्ट के अनुसार सुबह से सोमवार शाम तक श्रद्धालुओं का आना‑जाना जारी रहा।