Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

“स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आद्रा मंडल में गहन स्वच्छता अभियान में तेजी”

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 28.09.2026

“स्वच्छता ही सेवा-2026” के तहत आद्रा मंडल में गहन स्वच्छता अभियान में तेजी”

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में “स्वच्छता में सहभाग” थीम के साथ “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान का आयोजन दिनांक 17 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छ एवं स्वस्थ रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे परिसरों, कार्यालयों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में दिनांक 28 सितम्बर 2026 को आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों, कार्यालय परिसरों एवं अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में गहन स्वच्छता अभियान (Intensive Cleaning Drive) चलाई गई। अभियान के दौरान परिसरों की व्यापक साफ-सफाई, कचरे का उचित निस्तारण, जल निकासी क्षेत्रों की सफाई तथा सार्वजनिक एवं कार्यस्थल क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, संबंधित परिसरों में नियमित स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रेलकर्मियों एवं आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए गए।

“स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के माध्यम से आद्रा मंडल द्वारा स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता संबंधी गतिविधियों तक सीमित न रहकर जनभागीदारी एवं सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना भी है।

आद्रा मंडल द्वारा सभी रेलकर्मियों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि वे रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा वाटर कूलर, नलों एवं अन्य पेयजल सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से “स्वच्छता में सहभाग” के संदेश को साकार करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित रेलवे परिसर सुनिश्चित करने में सभी अपना योगदान दें।

Latest News

Related News