Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

17 वर्षीय मोहम्मद सैफ लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

17 वर्षीय मोहम्मद सैफ लापता, परिजनों ने तलाश में मदद की अपील

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय मोहम्मद सैफ के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद सैफ 27 जुलाई 2026 की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच घर से लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

लापता युवक की पहचान मोहम्मद सैफ (17 वर्ष), पुत्र मोहम्मद इकराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका रंग गोरा है और लापता होने के समय उन्होंने पैंट और शर्ट पहन रखी थी। वह हशियामऊ, कैम्पवेल रोड, एकमीणारा मस्जिद के पास, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ के निवासी हैं।

परिजनों ने मामले की सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे मोहम्मद सैफ की सकुशल वापसी को लेकर बेहद चिंतित हैं। पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मोहम्मद सैफ के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पिता/परिजनों को मोबाइल नंबर 9116272748 पर सूचना दें अथवा थाना ठाकुरगंज, लखनऊ से संपर्क करें।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि लापता युवक की तस्वीर और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मोहम्मद सैफ का जल्द पता लगाया जा सके और उसे सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।