Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

अलविदा ‘बाबा’: बराकर के समाजसेवी सलीम अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

अलविदा ‘बाबा’: बराकर के समाजसेवी सलीम अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई।

बराकर: बराकर स्टेशन रोड स्थित बाबा मार्केट के मालिक और क्षेत्र की समाजसेवी सलीम अंसारी (उम्र लगभग 80 वर्ष) का आज इंतकाल हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।आज जोहर की नमाज के बाद दोपहर 2 बजे बराकर कब्रिस्तान में उन्हें पूरे सम्मान और मजहबी रीतियों के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस जनाजे में समाज के हर वर्ग से आए सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। सभी ने नम आंखों से उन्हें मिट्टी दी और बारगाहे-इलाही में हाथ उठाकर उनकी मगफिरत के लिए दुआएं मांगी।हर दिल अजीज और मददगार थे ‘बाबा’सलीम अंसारी जी अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और एक खुशहाल भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे बेहद हंसमुख, मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनकी पहचान थी, यही वजह थी कि हर छोटा-बड़ा व्यक्ति उनसे बेहद लगाव रखता था।इलाके के लोग उन्हें आदर और प्यार से ‘बाबा’ कहकर पुकारते थे। सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ वे लोगों के प्रति विशेष हमदर्दी रखते थे; यदि किसी के कमर में दर्द या कोई शारीरिक परेशानी होती, तो वे नि:स्वार्थ भाव से झाड़-फूंक और दुआ कर दिया करते थे, जिससे लोगों को काफी शिफा आराम मिलती थी।शोक की लहर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने अल्लाह से दुआ की है कि मरहूम को जन्नत-उल-फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और उनके पूरे परिवार को इस गहरे सदमे को बर्दाश्त करने की हिम्मत और सब्र अता फरमाए। आमीन।

Latest News

Related News