Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

आद्रा मंडल में BRICS Sustainable Lifestyle Week-2026 का शुभारंभ, मिशन LiFE के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 01.11.2026

आद्रा मंडल में BRICS Sustainable Lifestyle Week-2026 का शुभारंभ, मिशन LiFE के तहत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश

आद्रा, 01 नवंबर 2026: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 01 से 07 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे BRICS Sustainable Lifestyle Week-2026 का आज शुभारंभ किया गया। इस सप्ताहव्यापी अभियान का उद्देश्य यात्रियों एवं रेलकर्मियों के बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को प्रोत्साहित करना तथा मिशन LiFE (Lifestyle for Environment) के सिद्धांतों के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

अभियान के प्रथम दिवस, आज दिनांक 01.11.2026 को ‘Adopt Healthy Lifestyles’ (स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं) थीम के अंतर्गत आद्रा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर वीडियो डिस्प्ले स्क्रीन एवं पोस्टरों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक भोजन के सेवन, नियमित शारीरिक गतिविधियों तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश प्रसारित किया गया।

इसके साथ ही इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेलकर्मियों एवं सफाई मित्रों की सहभागिता से योग सत्रों एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पौष्टिक आहार अपनाने, शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

दक्षिण पूर्व रेलवे का आद्रा मंडल इस अभियान के माध्यम से यात्रियों एवं रेलकर्मियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहा है।