कुल्टी के वार्ड 105 में भाजपा प्राथी पोद्दार ने किया घर घर जन सम्पर्क अभियान, पुर्व भाजपा पार्षद बाप्पा के नेतृत्व में दिखा उत्साह.
कुल्टी. कुल्टी के वार्ड संख्या 105 मे भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में जोरदार घर घर चुनावी प्रचार अभियान चलाया गया,इस अभियान का नेतृत्व अभिजीत आचार्य उर्फ बप्पा द ने किया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल, प्रचार के दौरान बैंड-बाजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता गली-गली और मोहल्लों में पहुंचे और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पुर्व पार्षद अभिजीत आचार्य की मौजूदगी से समर्थकों में खासा जोश देखने को मिला। कई स्थानों पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा को समर्थन देने का भरोसा जताया, इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने कहा कि वे इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। वहीं, अभिजीत आचार्य (बप्पा दा ) ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार भाजपा पहले से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगी।
डॉ. अजय पोद्दार भी प्रचार के दौरान लोगों से सीधे संवाद करते नजर आए और अपने विकास कार्यों को लेकर समर्थन मांगा। पूरे अभियान में भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे रहे, जिससे वार्ड में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है।










