Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कुल्टी के प्रार्थी के अंतिम प्रचार के दिन चुनावी सभा कर भाजपा को मजबूती प्रदान की. 

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा कुल्टी के प्रार्थी के अंतिम प्रचार के दिन चुनावी सभा कर भाजपा को मजबूती प्रदान की. 

 

बराकर. कुल्टी के भाजपा प्रार्थी डाक्टर अजय पोद्दार के समर्थन देश के गृहमंत्री सह भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने मंगलवार को बलतोड़िया गणेश मेला मैदान में अंतिम प्रचार मे जान फुकी, इस सभा को सुनने के लिये बड़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुवे, वही श्री शाह की एक झलक पाने के लिये बराकर रेल पुल नदी किनारे बने हेली पेड़ भी भारी तादाद मे लोग जमे रहे,इस दौरान अभूतपूर्व राजनीतिक भव्यता का नजारा देखने को मिला। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार के पक्ष में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां हजारों की संख्या में उमड़े समर्थकों ने ‘अमित शाह जिंदाबाद! भाजपा जिंदाबाद!’ के गगनभेदी नारों से उनका स्वागत किया।

सभा स्थल पर पहुंचते ही अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ। मंच पर विराजमान भाजपा नेताओं और उमड़ते जनसैलाब ने नारों और तालियों की गर्जना से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अपने संबोधन में गृहमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा की ये चुनाव किसी को हराने ओर जितने के लिये नहीं ये चुनाव पश्चिम बंगाल की दसा ओर दिशा को बदलने के लिये चुनाव है, पश्चिम बंगाल मे सरकार बनते ही योजनाओं की बड़ी सौगात जिनमे अन्नपूर्णा योजना तीन हज़ार, युवाओ छात्राओं को तीन हज़ार, महिलाओ को फ्री बस सेवा, लुटेरों ओर कट मनी वाले तृणमूल के गुंडों को चुन चुन कर चार मई के बाद सभी सलाखों के पीछे होंगे, जहा उन्होंने कहा की भाजपा को वोट देकर बंगाल को घुसपैठिया मुक्त बनाओ!” यह उद्घोष सुनते ही पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा, जो कुल्टी में भाजपा की अपार लोकप्रियता का जीता-जागता प्रमाण बन गया।

केंद्रीय गृहमंत्री का यह सभा न केवल डॉ. अजय पोद्दार को मजबूत समर्थन प्रदान करने वाला था, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ लाने वाला साबित हो रहा है, अमित शाह की सभा को लेकर पुरा बराकर क्षेत्र छावनी मे तब्दील रहा, उनकी एक झलक पाने के लिये भाजपा कर्मी के अलावा बड़ी संख्या मे युवाओ ओर महिलाओ मे उत्साह रहा, मंच पर भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतानु भट्टचार्य, राजस्थान के भाजपा बिधायक गोठवाल जी, जिला सचिव केशव पोद्दार, अपूर्व हाज़रा,उपाष्णा उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष पुर्व पार्षद अभिजीत आचार्य, अमित तुलसीयांन, ललन मेहरा, राजेश सिन्हा, गोराचंद चटर्जी, मंडल अध्यक्ष संजू घोष, मनमोहन राय, सहित बड़ी संख्या मे महिला नेत्री शामिल रहे,

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह लहर विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी।