Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

पर्यावरण संरक्षण: ग्रीन प्वाइंट एकेडमी के एनसीसी कैडेटों ने रोपे पौधे

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

पर्यावरण संरक्षण: ग्रीन प्वाइंट एकेडमी के एनसीसी कैडेटों ने रोपे पौधे

सेना में सेवा के लिए एनसीसी एक बेहतरीन माध्यम: सब मेजर रमेश ढांडे

एकेडमी में जल्द शुरू होंगी फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन की खेल सुविधाएं: निदेशक

कुल्टी: 10 बंगाल बीएन एनसीसी के सब मेजर रमेश ढांडे के नेतृत्व में कुलतोड़ा (कुल्टी) स्थित ग्रीन प्वाइंट एकेडमी के एनसीसी कैडेटों ने एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संस्था परिसर में भारी संख्या में औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।प्रतिभा से रोशन किया नामसब मेजर रमेश ढांडे ने कैडेटों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कड़े प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेटों में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा होता है और इन्हें भविष्य में सेना में शामिल होकर देश की रक्षा करने का बेहतरीन अवसर मिलता है।शिक्षा के साथ बेहतरीन प्रशिक्षणएकेडमी के चेयरमैन डॉ. राम बालक शर्मा ने सभी अतिथियों और कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ एनसीसी कैडेटों को अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है।खेलों को मिलेगा बढ़ावाएकेडमी के निदेशक राजेश कुमार ने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एकेडमी परिसर में फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि छात्र खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकें।ये रहे उपस्थितइस मौके पर मुख्य रूप से नायक सूबेदार सुनील कुमार, एकेडमी के प्राचार्य सूर्य शंकर राय, विश्वजीत मलांगी सहित भारी संख्या में एनसीसी कैडेट और शिक्षक उपस्थित थे।