Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बोडरा कब्रिस्तान के पास नाले से अज्ञात शव बरामद, सनसनी कुलटी में पुलिस बल के साथ पहुंचे ACP, मामले की जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बोडरा कब्रिस्तान के पास नाले से अज्ञात शव बरामद, सनसनी कुलटी में

पुलिस बल के साथ पहुंचे ACP, मामले की जांच शुरू, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कुलटी:कुलटी थाने के अंतर्गत बोडरा कब्रिस्तान के पास एक नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में भारी सनसनी फैल गई है। सोमवार को नाले में शव को तैरता देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत मामले की सूचना कुलटी थाना पुलिस को दी गई। सनसनीखेज खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए कुलटी के एसीपी (ACP) जावेद हुसैन और कुलटी थाना प्रभारी अशोक सिन्हा महापात्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों और आस-पास के थानों से संपर्क कर मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। इलाके में इस मौत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल कुलटी थाना पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर बारीकी से जांच कर रही है।

Latest News