Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मित्रता शर्मसार: क्या खुलेगा मास्टरमाइंड का राज,किया दोस्त ने ही उजाड़ा मां की गोद,

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मित्रता शर्मसार: क्या खुलेगा मास्टरमाइंड का राज,किया दोस्त ने ही उजाड़ा मां की गोद,

पुनुरी के जंगलों में मिला सोनू का सड़ा-गला शव, आरोपी रॉनी घोष 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

बराकर:कुल्टी और बराकर इलाके को दहला देने वाले सोनू विश्वकर्मा हत्याकांड ने हर किसी की रूह कंपा दी है। जिस दोस्त के साथ सोनू उठता-बैठता था, किया उसी ने चंद पैसों के लालच में दोस्ती का कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी रॉनी घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश कर 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। वारदात की पूरी कड़वी सच्चाई अचानक लापता होना: बराकर स्टेशन रोड (आलू गद्दी) निवासी लॉटरी विक्रेता गणेश विश्वकर्मा का 24 वर्षीय बेटा सोनू रविवार से अचानक गायब था।6 लाख की फिरौती: सोनू के गायब होने के बाद परिवार के पास 6 लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया, जिससे हड़कंप मच गया।जंगल में मिला शव: पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि बुधवार को कुल्टी के पुनुरी जंगल से सोनू का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।अपनों का विश्वासघात: जांच में खुलासा हुआ कि सोनू की जान किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे दोस्त रॉनी घोष ने ही ली है।सड़क पर उतरा जनता का आक्रोश सोनू की निर्मम हत्या की खबर जैसे ही बराकर इलाके में फैली, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। उग्र प्रदर्शन को संभालने और स्थिति को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। क्या खुलेगा मास्टरमाइंड का राज?सोनू का पूरा परिवार इस समय गहरे सदमे में है और रो-रोकर इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से आरोपी रॉनी घोष को पहले हीरापुर थाने में रखा था और गुरुवार सुबह 11 बजे उसे आसनसोल कोर्ट में पेश किया।पुलिस को शक है कि 24 साल के युवक के अपहरण और इतनी बेरहमी से हत्या के पीछे सिर्फ रॉनी नहीं हो सकता। इस घिनौने खेल के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और क्या इसमें कोई और भी शामिल था, इन सारे सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस अदालत से मिली 10 दिनों की रिमांड में आरोपी से सख्ती से पूछताछ करेगी।