राष्ट्रहित! उद्योगहित!! मजदूरहित!!!
आज दिनांक 7 जून 2026 को भारतीय मजदूर संघ, बर्नपुर कार्यालय में एक विशाल “श्रम अधिकार कन्वेंशन” का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में विभिन्न विभागों से हजारों की संख्या में संविदा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

श्री संजीत प्रसाद जी, महामंत्री, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ ने संविदा कर्मचारियों को उनके संवैधानिक व श्रम कानून प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी और शोषण के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया।
श्री पार्थ चटर्जी, उपाध्यक्ष, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ ने संविदा कर्मियों के साथ हो रहे छल, वेतन कटौती व सुविधा विहीनता के षड्यंत्र को मंच से उजागर किया।
श्री महेश बनर्जी, अध्यक्ष, बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ ने नए श्रम कोड 2020 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि कानून अब मजदूर के पक्ष में है, बस जागरूकता की जरूरत है।
श्री श्रीकांत साह, सचिव, बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने विभिन्न प्लांटों में प्रचलित वेज स्ट्रक्चर, भत्तों व सुरक्षा सुविधाओं की विसंगतियों पर प्रकाश डाला।
श्री संजीत बनर्जी, महामंत्री, बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि यदि प्रबंधन संविदा कर्मियों की जायज माँगों को अनसुना करता है, तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है। “संवाद नहीं, तो संघर्ष तय है।”
श्री अजय कुमार सिंह, अध्यक्ष, बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व उपस्थित श्रमवीरों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “मजदूर की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।”
इस ऐतिहासिक कन्वेंशन में उपस्थित रहे बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री श्री अमित सिंह, उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार सिंह, श्री राजीव कुमार, श्री संतोष झा, श्री मिथिलेश सिंह, श्री दिवाकर दास, श्री रवि रजक, श्री तापस बाउरी, श्री गणेश साव, श्री कृष्णेंदु मुखर्जी सहित अन्य यूनियनों के पदाधिकारी व कार्यसमिति के सम्मानित सदस्य।
भारतीय मजदूर संघ अमर रहे!
🚩 भारत माता की जय 🚩










