Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

शराब दुकान पर ‘कमल’ का चिन्ह देख भड़के भाजपा कार्यकर्ता, फतेहपुर में मचा हंगामा! भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध, होटल प्रबंधन को रात 10 बजे तक लोगो हटाने का अल्टीमेटम

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

शराब दुकान पर ‘कमल’ का चिन्ह देख भड़के भाजपा कार्यकर्ता, फतेहपुर में मचा हंगामा!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा विरोध, होटल प्रबंधन को रात 10 बजे तक लोगो हटाने का अल्टीमेटम

कुल्टी। आसनसोल के फतेहपुर इलाके में स्थित ‘कमल होटल’ और शराब दुकान के बाहर कमल के फूल के चिन्ह को लेकर सोमवार रात विवाद खड़ा हो गया। दुकान पर लगे कमल के लोगो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे पार्टी के चुनाव चिन्ह से मिलता-जुलता बताया।
मामला सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल प्रबंधन से लोगो को हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि होटल का नाम ‘कमल’ होना अलग विषय है, लेकिन भाजपा के चुनाव चिन्ह से मिलता-जुलता लोगो शराब की दुकान पर इस्तेमाल किए जाने से गलत संदेश जा सकता है।
मौके पर मौजूद भाजपा नेता ने होटल के प्रबंधक और मालिक से बातचीत करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कमल का फूल भाजपा के चुनाव चिन्ह के तौर पर पहचाना जाता है और पार्टी कार्यकर्ताओं की पहचान भी इससे जुड़ी हुई है।
भाजपा नेताओं के अनुसार, विरोध के दौरान किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई और मामला बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही लगे लोगो को ढकवा दिया।
बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने होटल प्रबंधन को रात 10 बजे तक लोगो पूरी तरह हटाने का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना है कि तय समय तक चिन्ह नहीं हटाया गया तो पुलिस-प्रशासन की मदद से आगे की कार्रवाई की मांग की जाएगी।
वहीं, इस पूरे विवाद पर होटल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फतेहपुर में ‘कमल’ के लोगो को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले समय में होटल प्रबंधन इस मामले पर क्या कदम उठाता है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

Latest News