Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आसनसोल मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आसनसोल, 31 अक्टूबर, 2022: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने आज 31 अक्टूबर, 2022 (सोमवार) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल में राष्ट्रीय एकता दिवस (नैशनल यूनिटी डे) मनाया।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आसनसोल स्टेशन से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल तक राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के एक भाग के रूप में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस एकता दौड़ में श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल के साथ बड़ी संख्या में रेल सुरक्षा बल कर्मियों, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों, रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उसके बाद, श्री शर्मा/मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल और मंडल शाखा अधिकारियों ने आज (31.10.2022) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के प्रांगण में भारत गणराज्य के संस्थापकों में से एक, सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने आज सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में मौजूद आसनसोल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । हमारे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

इस शपथ ग्रहण समारोह में श्री एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-I/, श्री बी.के.त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-।।/आसनसोल तथा मंडल के शाखा अधिकारीगण, आरपीएफ कर्मीगण और आसनसोल मंडल के कर्मचारीगण उपस्थित थे और साथ ही उन्होंने “एकता के लिए दौड़” में भी भाग लिया।