बराकर। कुल्टी कारखाने के उज्ज्वल भविष्य एव ठेका मज़दूरों की विभिन्न समश्या को लेकर कुल्टी रानितलाब स्थित बीएमएस कार्यालय में अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में एनजेसीएस सदशया सह इस्पात मजदूर महासंघ के केंद्रीय नेता देवेंद्र कुमार पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। रानितलाब स्थित बीएमएस कार्यालय में श्रमिकों को सुरक्षा एव कारखाने के उज्ज्वल भविष्य उन्नति को लेकर एक सार्थक पहल करने की बात कही । श्रमिको के अपने हित के साथ कारखाने के भी उज्ज्वल कामना करने की बात पर श्रमिको में खुसी संभावना जगी। श्रमिको की सभी समश्या को केंद्रीय सरकार के उधोग मंत्री के पास रख इसे अवगत कराएंगे। आने वाले दिनों में इस पर अहम कार्य भी किया जाएगा। इस प्रकार के आश्वासन के बाद श्रमिको खुसी देखी गयी। वही श्रमिको ने भी भरोसा जताया कि आनेवाले दिनों में कारखाने का भविष्य उज्ज्वल दिखाई पड़ रहा है। इस बैठक में बीएमएस के राज किशोर कोइरी, अमित घोष, बिनय सिंग उत्पल घोष, बबलू सिंग, बाबू घोष, पूजा बाउरी सहित कई सदशया शामिल थे।










