Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*छठ के पहले अरग से पहले ही छठ घाट मे डूबकर मरा 17 वर्षीय युवक अंकित मिश्रा छाया मातम का माहौल*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर। कुलटी विधानसभा इलाके मे स्थित बराकर दामोदर नदी छठ घाट पर अपने दो दोस्तों के साथ नहा रहा 17 वर्षीय युवक अंकित मिश्रा पानी के गहराइयों मे देखते ही देखते समा गया, अंकित को बचाने के दौरान उसके दो दोस्त भी नदी मे डूबने लगे जिनको डूबता देख छठ घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हे समय पर बचा लिया पर अंकित को पानी के गहराइयों से बचाने मे थोड़ी देर हो गई जबतक उसको पानी के गहराइयों से निकालकर अस्पताल ले जाया गया अंकित ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया, चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया, अंकित के घर मे भी छठ का त्योहार हो रहा था, उसके परिवार का हर एक सदस्य त्योहार की तैयारियों मे जुटा था पर छठ घाट पर नदी के पानी मे डूबकर हुई अंकित की मौत ने सिर्फ अंकित के परिजनों के घरों मे गम का माहौल पैदा नही किया बल्कि पुरे बराकर इलाके मे अंकित की हुई मौत से मातम का माहौल पसर गया है, फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, और घटना वाले जगह को लाल रंग के कपड़े से घेर दिया गया है के कोई उस जगह जा ना सके