Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

नाली की सफाई की मांग करते हुए स्थानीय पार्षद पर कार्य नही करने का आरोप लगाया ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बराकर । बलतोड़िया के नीचु धौड़ा के स्थानीय निवासियों ने नाली की सफाई की मांग करते हुए स्थानीय पार्षद पर कार्य नही करने का आरोप लगाया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 66 बलतोड़िया के नीचु धौड़ा मे नालियों की नियमित सफाई नही होने के कारण स्थानीय लोगो मे काफी रोष देखा गया ।इस दौरान स्थानीय लोगो ने बताया कि दो महीने से उनके मुहलले के नालियों की साफ सफाई नही हुई है ।नालियां गंदगी से भर गई है ।गंदे पानी का दुर्गंध घरों मे घुस रहा है ।उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर निगम डेंगू तथा अन्य मच्छरों से बचाव को लेकर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम करते है तथा अन्य वार्डो मे समय समय पर नालियों की सफाई होती है ।

लेकिन यहां दो महीने बीत जाने के बाद भी सफाई कर्मी यहां झांकने तक नही आये ।लोगो को हमेशा डेंगू फैलने का खतरा सता रहा है । उन्होने कहा की नाली के ऊपर लगे नलों से पानी लेकर हम लोग पीते है । नालियों की सफाई रहने पर कोई दिक्कत नही होती है । लेकिन अभी सफाई नही होने पर काफी दिक्कत होती है । उन्होंने बताया कि स्थानीय पार्षद अशोक पासवान से समस्या बताने पर बार बार ऑफिस बुलाते है ।स्थानीय निवासी कयूम अंसारी ने बताया कि हम लोग कोई भी काम लेकर पार्षद के पास जाते है तो वे कहते है कि उन्हे नीचु धौड़ा से वोट नही मिला है ।पार्षद सभी के लिए होता है इस तरह की दुनिति ठीक नही है ।कुल्टी ब्लाक एससी के उपाध्यक्ष पलास भुइयां ने कहा कि जब वे पार्षद बने है तो पूरे वार्ड के सभी गली मुहल्लों मे सड़क नाली आदि कार्यो को उन्हे देखना होगा ।युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि यादव ने कहा कि जनता ने उन्हे चुना ही नही है ।बूथ पर कब्जा करके वे चुनाव जीते है ।इसलिये नगर निगम के असली कार्य को नही कर रहें है ।टीएमसी के सभी नेता केवल पैसों के पीछे भाग रहे है ।वे किसी कागज पर अपने हस्ताक्षर करने मे भी आना कानी करते है ।जिससे यहां की जनता त्रस्त है । इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं मे सुनैना देवी ,ललीता देवी ,माया देवी ,चंदा देवी ,निभा देवी सहित काफी संख्या मे महिला उपस्थित थी ।

Latest News

Related News