Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*न्यू केंदा कोलियरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा 56 वा वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

जामुड़िया:जामुड़िया कोयलांचल के धसान प्रभावित इलाका न्यू केंदा कोलियरी के तीन नंबर धौडा पाड़ा के पास न्यू केंदा कोलियरी सार्वजनिक दुर्गापूजा कमिटी द्वारा 56 वा वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।वही वर्षों पुराना इस दुर्गापूजा के आयोजन में किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने से दुर्गापूजा विलुप्ति की ओर इशारा कर रहा है।

स्थानीय निवासी दुर्गापूजा आयोजन समिति के सचिव उमेश राम ने कहा की किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग ईसीएल प्रबंधन की ओर से नही मिलने का कारण धीरे धीरे यह दुर्गापूजा विलुप्त होने के कगार पर है।उन्होंने कहा की स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी प्रकार चंदा एकत्रित कर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा की न्यू केंदा कोलियरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर दुर्गापूजा होती है लेकिन यहां की दुर्गापूजा सबसे प्राचीन है।वही ईसीएल की अनदेखी का परिणाम है की यह दुर्गापूजा विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है।स्थानीय निवासी संजय ओझा ने कहा की वर्षो पहले काफी धूम धाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन होता था।वही वर्तमान समय में एक ओर जहां लोगों के जेहन में भू धसान का आतंक सता रहा है तो दूसरी ओर दुर्गापूजा के विलुप्त होने का डर सता रहा है।उन्होंने कहा की न्यू केंदा कोलियरी सार्वजनिक दुर्गापूजा का काफी सुनाम है जिसके कारण यहां काफी दूर दराज से लोग आते है लेकिन दुर्गापूजा के छोटे आयोजन से दर्शनार्थियों का मन उदास हो जाता है।

Latest News