त्योहारों के मौसम में आम जनता इस बात को लेकर डरी हुई रहती है कि इस मौसम में उनके घरों दुकानों गोदामों में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन अगर मुस्तैद रहे तो न सिर्फ चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने में सफलता मिलती है बल्कि अगर कहीं कोई चोरी होती भी है तो वह सामान भी बरामद होता है और अपराधी भी सलाखों के पीछे होते हैं रानीगंज थाना की तरफ से थाना प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में इसी सफलता को अंजाम दिया गया। आज रानीगंज थाना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके जरिए पिछले कुछ समय से रानीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई चोरी की घटनाओं में जिन लोगों की चीजें चोरी हुई थी उन चीजों को बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया गया इनमें स्कूटी साइकिल मोटरसाइकिल एक चनाचूर फैक्ट्री की कुछ मशीन यहां तक की कुछ लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे भी थे जिनको चोरों ने उड़ा लिया था। एक दिन पहले ही गिरजा पाड़ा में एक मंदिर में अपराधियों ने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया था उस घटना में भी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर न सिर्फ अपराधियों को धर दबोचा बल्कि चोरी हुआ सामान भी मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि को वापस कर दिया आज रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता के नेतृत्व में इन चीजों को उनके असली मालिकों को वापस किया गया इस बारे में रानीगंज थाना प्रभारी ने कहा कि रानीगंज थाना की तरफ से आज जो किया गया वह पुलिस का नियमित काम है पुलिस ने सिर्फ अपना फर्ज निभाया है हालांकि उन्होंने आम जनता से भी अनुरोध किया कि अगर वह सब घर में ताला लगाकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो स्थानीय थाने को खबर दें या फिर अपने मोहल्ले में ही स्थानीय स्तर पर सुरक्षा का कोई इंतजाम करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सावधानी के लिए रानीगंज थाना की तरफ से जो ऐसे अपराधी हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रानीगंज थाना के पास है उनको त्योहारों के मौसम में लॉकअप में रखा गया था जिस वजह से सितंबर महीने में चोरी की एक भी घटना नहीं घटी उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तो अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है लेकिन जनता को भी कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रानीगंज थाना प्रभारी ने आगे कहा कि इन घटनाओं में अपराधियों को पकड़ा भी जा चुका है और उन्हें अदालत में पेश भी किया जा चुका है। वही जब हमने अपने-अपने सामान वापस पाने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए दुर्गा पूजा का बहुत बड़ा उपहार है और इसके लिए उन्होंने रानीगंज थाना को धन्यवाद दिया



















