बंटी खान – कुल्टी। कुल्टी कॉलेज में एक दिवसीय रक्तदान शिविर के दौरान एसएफआइ एवं टीएमसीपी के बीच मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमे कालेज का एक कर्मचारी समेत चार छात्र घायल हुये थे।इस घटना के खिलाफ माकपा की ओर से कुल्टी थाना में बीते शाम एक मामला दर्ज किया गया था लेकिन 24 घंटा बीत जाने के बाद एक भी गिरफ्तारी नही की गयी। जिसके विरोध में डीवाईएफआई ने कुल्टी थाना का बुधवार को घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने कुल्टी थाना प्रभारी कृष्णेन्दु दत्ता को एक ज्ञापन सोपा ।संगठन की प्रदेश सचिव मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा कि कुल्टी पुलिस ने घटना में शामिल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया। उन्होंने कहा कि कुल्टी पुलिस अवैध रूप से कोयला एवं बालू का संचालन कर पैसा कमाने में जुटी हुयी है।उन्होंने कहा कि मारपीट के दौरान एक सीपीवीएफ कर्मी ने एसएफआइ से जुड़े समर्थकों को धमकी दिया था।उन्होंने कहा कि मारपीट में घायल छात्रों के परिजनों को टीएमसी नेताओ की ओर से केश वापस लेने के लिये धमकी दिया जा रहा है।पुलिस एवं सीपीवीएफ का वेतन जनता के टैक्स से दिया जाता है।उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही गिरफ्तारी नही की गयी तो इसके खिलाफ प्रतिदिन आन्दोलन चलाया जायेगा। विरोध प्रदर्शन मे काफी संख्या में एसएफआइ एवं डीवाईएफआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।










