आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन पर अचानक बिना सूचना के सीतारामपुर साईकिल स्टैंड को बंद कर दिया गया। इस संदर्भ में कुल्टी विधानसभा के मंडल उपाध्यक्ष सह समाज सेवी टिंकु वर्मा ने कहा सीतारामपुर मोटरसाइकिल साइकिल स्टैंड को लेकर रेलवे प्रसाशन के पास अंदुरुनी ख़बर थी साईकिल स्टैंड लेने वाले अंडाल निवाशी स्टैंड बंद करने पर विशेष ज़ोर दे रहा हैं। श्री वर्मा ने कहा स्टैंड लेते समय रेलवे प्रसाशन सिक्युरिटी मानी जमा लेता हैं। रेलवे यात्रियों को बिना जानकारी में रेलवे स्टैंड को बंद करना मैं समझता हूँ स्टैंड लेने वाले जिन्होंने समय से पहले बंद किया हैं और आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम पर यात्री असुविधा के मद्देनजर पूर्व रेलवे महाप्रबंधक को तत्काल कारवाई करना चाहिए।




सीतारामपुर जंक्सन स्टेशन हैं। यहाँ पर दूरदराज के छात्र छात्राओं का नित्य आना जाना लगा रहता हैं । मेन, कोड लाइन का मिलाप स्थल होने से यहाँ धनबाद, गया के साथ साथ जसीडीह,मधुपुर जाने की यात्री सँख्या अधिक रहती हैं। श्री वर्मा ने कहा आसनसोल डीआरएम यात्री सुविधा देने में पूर्ण रूप से विफल हैं। सीतारामपुर जंक्सन से नित्य यात्री के साथ साथ रेलवे के चालक भी आसनसोल से मोटरसाइकिल रखने आते हैं। जिन्हें भी अचानक बिना सूचना के साइकिल स्टैंड बंद किये जाने से काफ़ी असुविधा के साथ असुरक्षित भी महसूस करना पड़ रहा हैं। श्री वर्मा ने कहा रेलवे की ओर से जबतक साईकिल स्टैंड का टेंडर नहीं होता हैं। रेलवे आरपीएफ और वाणिज्य विभाग के साझेदारी में साईकिल स्टैंड को तत्काल आरभ करें। दूसरा विक्लप हैं स्थानीय समाज सेवी संस्था को टेंडर नहीं होने तक साइकल स्टैंड चलाने को कहे रेलवे प्रसाशन के देख रेख में। रेलवे मंत्रालय का मूल मंत्र हैं यात्री सुविधा और उन्हें हर तरह के समस्या से निजात दिलाना परतुं आसनसोल रेल मंडल का दुर्भाग्य पूर्ण व्यवस्था यात्रियों के लिये परेशानी का सबक बन गया हैं।














