बराकर। बराकर के वार्ड 68 संतोषी माता गली चौकबाज़ार में रविवार को एक तल्ला जर्जर मकान का बरामदा टूटकर सड़क पर गिरने से एक बडी घटना होने से बलबल बची। रविवार को सुबह से ही छेत्र में वर्षा हो रही थी। जहा संतोषी माता मंदिर गली के निवाशी संदीप गंगेसरिया का पुराना एक मंजिला घर की जर्जर बालकोनी वर्षा के दौरान टूटकर गिरी।
जहा किसी के हताहत की सूचना नही है। मालूम हो कि बालकोनी के गिरने के दौरान वर्षा होने से लोगो का आनाजाना नही हो रहा था। मालूम हो कि बिगत सात दिन के भीतर ये जर्जर मकान की बदहाल के कारण घटना लगातार होती जा रही है। जहा बिगत सात दिनों पहले बराकर स्टेशन मोड़ पर खड़ी एक दो मंजिला मकान का एक बड़ा बरामदा टूटकर गिरा था। जिसमे कुल तीन लोग बुरी तरह घायल हुवे थे। जिसमे एक अपाहिज सब्जी विक्रेता ममता साव बुरी तरह से जख्मी हो गयी थी। जिसे अस्पताल भेजा गया था। जिसके पैर की हड्डी टूट गयी। जो आज भी इलाज रात है। वही मालूम हो कि कुल्टी छेत्र में बराकर एक पुरानी जगह है जहा आज भी एक सो से डेढ़ सौ वर्ष पुराने बिल्डिंग ओर घर है। जिसमे आज देखा जा सकता है कि कोई नही है। वही कोई पुरानी बिल्डिंग है तो कोई एक्का दुक्का लोग जबरन जान को जोखिम में डालकर रहने का कार्य कर रहे है। जहा इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो के साथ राजनीति बिंद ओर नगर निगम को सचेत रहने की आवश्यकता है। जहा कभी भी कोई बड़ा हादसा न हो जाये।















