Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*आद्रा मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित की गई “सरदार पटेल- एकीकरण के शिल्पी” पर प्रदर्शनी ।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

आद्रा: 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए आद्रा मंडल के बोकारो स्टील सिटी एवं पुरूलिया स्टेशन पर एक प्रदर्शनी आयोजित की गई । यह प्रदर्शनी 28.10.2022 से 31.10.2022 तक चलेगी।



प्रदर्शनी के दौरान बोकारो स्टील सिटी स्टेशन में मौजूद थे क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आयुष कुमार । इसके अलावा दोनों स्टेशनों में मौजूद थे संबंधित स्टेशन मैनेजर सह अन्य कर्मचारी-गण एवं प्रमुुख वरिष्ठ नागरिक-गण एवं स्वतंत्रता सेनानी। प्रदर्शनी में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाएं एवं भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से जुड़ी विभिन्न तस्वीरें डिजिटल स्क्रीन पर दिखाए गए एवं आर्ट गैलरी भी सजाई गई। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के कर्मचारी एवं उनके परिवार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं देशभक्ति के गीत गाए गए और अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत गाकर किया गया।

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है सरदार वल्लभभाई पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद करना ताकि भारत के नागरिक यह सीख सकें कि कैसे लगातार ताकतवर बनना है और एकजुट रहना है।