आसनसोल, 17 अप्रैल, 2024 :
रेलवे खासकर गर्मी के मौसम के दौरान बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को आराम और सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है । यात्रियों की जरूरतों को सक्रिय रूप से संबोधित करके और ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करके रेलवे गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएं प्रदान करने और सभी यात्रियों के लिए सकारात्मक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि करता है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें शुरू करने के निर्णय का उद्देश्य यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटना और सुचारू और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना है।
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल को गर्मी के मौसम के दौरान एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करने वाले यात्रियों की वृद्धि को समायोजित करने के लिए स्पेशल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस दौरान यात्रा की महत्वपूर्ण मांग को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल का लक्ष्य यात्रियों के लिए सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन विकल्प प्रदान करना है।
17.04.2024 तक निम्नलिखित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं:
1. 03509 आसनसोल – जयपुर समर स्पेशल खातीपुरा तक की यात्रा 23.04.2024 को शुरू हो रही है, जो पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी, उक्त ट्रेन में 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं जिसमें क्रमशः प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित-22, द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित-197, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित-671 और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
2. 03509 आसनसोल-जयपुर समर स्पेशल खातीपुरा तक की यात्रा 30.04.2024 को शुरू हो रही है, जो पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी, उक्त ट्रेन में 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं जिसमें क्रमशः प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित -24, द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 200, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 684 और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
3. 19.04.2024 को शुरू होने वाली 03575 आसनसोल – आनंद विहार ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा में 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं जिसमें क्रमशः द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 82, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 306 और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
4. 26.04.2024 को शुरू होने वाली 03575 आसनसोल – आनंद विहार ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा में 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं जिसमें क्रमशः द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 80, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 300 और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
5. 24.04.2024 को शुरू होने वाली 01146 आसनसोल – सीएसएमटी स्पेशल यात्रा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के कुल्टी स्टेशन पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं, उक्त ट्रेन में क्रमशः प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित – 24, द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित- 90, तृतीय श्रेणी के इकोनॉमिक्स – 410 और शयनयान -145 एवं प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
6. 03043 हावड़ा – रक्सौल ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 20.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं: उक्त ट्रेन में क्रमशः द्वितीय श्रेणी के वातानुकुलित-प्रतीक्षा सूची, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – प्रतीक्षा सूची और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
7. 03043 हावड़ा – रक्सौल ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 27.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं, उक्त ट्रेन में क्रमशः द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 19, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 28 और शयनयान – 15 डिब्बे उपलब्ध होंगे।
8. 03107 सियालदह – लखनऊ ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 20.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं: उक्त ट्रेन में क्रमशः प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित – 15, द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 169 और तृतीय श्रेणी के वातानुकुलित – 411 डिब्बे उपलब्ध होंगे।
9. 03107 सियालदह – लखनऊ ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 27.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं:उक्त ट्रेन में प्रथम श्रेणी के वातानुकूलित – 26, द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित – 207 और तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 826 डिब्बे उपलब्ध होंगे।
10. 03185 कोलकाता – जयनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 19.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं: उक्त ट्रेन में क्रमशः द्वितीय श्रेणी – प्रतीक्षा सूची, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – प्रतीक्षा सूची, वातानुकूलित चेयर कार – प्रतीक्षा सूची और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
11. 03185 कोलकाता – जयनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल यात्रा 26.04.2024 को दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है, जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं: उक्त ट्रेन में क्रमशः द्वितीय श्रेणी – 311, तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 10, वातानुकूलित चेयर कार – 13 और शयनयान – प्रतीक्षा सूची वाले डिब्बे उपलब्ध होंगे।
12. 09610 हावड़ा-मदार जं. 23.04.2024 को होने वाली स्पेशल यात्रा दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर ठहराव के साथ शुरू हो रही है जिसमें 17.04.2024 तक बुकिंग के लिए बर्थ उपलब्ध हैं। उक्त ट्रेन में क्रमशः तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित – 18 और शयनयान- 137 डिब्बे उपलब्ध होंगे।
(संक्षेप: 1एसी – प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, 2एसी – द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 3एसी – तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 3ई – तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी, सीसी – वातानुकूलित चेयर कार, एसएल – द्वितीय श्रेणी शयनयान, 2एस – द्वितीय श्रेणी सिटिंग, ए – उपलब्ध, आरएसी – रद्दकरण के विरुद्ध आरक्षण, डब्ल्यू/एल – प्रतीक्षा सूची)
यह ध्यान दिया जाए कि बर्थ की उपलब्धता परिवर्तन के अधीन है, और इच्छुक यात्रियों को निराशा से बचने के लिए अपनी सीटें जल्दी बुक करने की सलाह दी जाती है। पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल सभी यात्रियों को कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।



















