Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*पानी की आपूर्ति पुरी तरह बंद के विरोध में सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन।*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी।आसनसोल नगर निगम के कुल्टी बोरो अंतर्गत वार्ड 17 में विगत तीन दिनों से पीने के पानी की आपूर्ति पुरी तरह बंद के विरोध में सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन। मालूम हो की आसनसोल नगर निगम के कुल्टी अंतर्गत रामनगर पंप हाउस के ठेका कर्मियों का विगत पंद्रह महीनो से वेतन बकाया भुगतान नहीं हुआ। जिसको लेकर इन कर्मियों ने विगत महीने भी भेल को बंद कर विरोध किया गया था। जहा स्थानीय भाजपा पार्षद ललन मेहरा भाजपा नेता राजेश सिन्हा के नेतृत्व में कुल्टी बोरो कार्यालय में निगम के अधिकारी से मामले को लेकर बातचीत कर ठीक किया गया। जहा निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था की मेयर साहेब से मामले को लेकर ठीक कर लिया जाएगा। परंतु डेढ़ महीना बीत जाने के बाद मामला में कुछ भी ठीक नहीं रहा। जहा निगम की लापरवाही का नतीजा वार्ड की जनता को भोगना पड़ रहा है। जहा ये ठेका कर्मी कार्य करते जा रहे है। परंतु इनकी कोई सुध तक नहीं लेने वाला है। जिसको लेकर बुधवार को पानी की सुचारू आपूर्ति के बाधित होने को लेकर वार्ड 17 ओर 66 के लोग ने रामनगर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय बराकर फाड़ी प्रभारी अरिंदम मंडल घटना स्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी ली। जहा प्रभारी ने मामले को लेकर मेयर से बातचीत कर जाम करने वालो से वार्ता कर जाम हटाने का आश्वासन दिया। जहा पंप हाउस जाकर पानी की आपूर्ति प्रारंभ की गई।

Latest News

Related News