बराकर।आसनसोल लोक सभा के तृणमूल सांसद शत्रुध्न सिन्हा बिहारी बाबू का कुल्टी क्षेत्रों में लापता होने का पोस्टर लगाने के विरुद्ध में पश्चिम बर्द्धमान तृणमूल छात्र परिषद की ओर से कुल्टी थाना में लिखित शिकायत किया गया मिली जनकारी के मुताबिक पश्चिम बर्द्धमान छात्र परिषद के अभिनब मुखर्जी ने लिखित शिकायत कुल्टी थाना प्रभारी को सौंपा है अभिनब मुखर्जी का आरोप है। कि उक्त कार्य के पीछे विरोधी दल भाजपा का हाथ है। जोकि तृणमूल सरकार को बदनाम करने के लिये किया जा रहा है। छठघाट की साफ-सफाई तथा देखभाल के लिये सांसद से सम्पर्क रखकर नगर निगम के मेयर व उपमेयर अच्छी तरह से काम कर रहे है। सांसद के माध्यम रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज बड़े -बड़े विकास के कार्य किया जा रहा है।
Post Views: 119










