बंटी खान बराकर। यात्रा के दौरान हड़बड़ी मे गलत ट्रेन पर चढ़ने उतरने के क्रम यात्री का बैग ट्रेन मे छूट गया जिसे आरपीएफ ने बरामत कर यात्री को सोपा ।इस संबंध मे बताया जाता है की मंगलवार की रात भागलपुर से चलकर क्यूल भाया चित्तरंजन के रास्ते धनबाद जाने वाली ट्रेन में भूल से रेलयात्री चढ़ गए ।जहा अन्य यात्रियों से बातचीत मे पता चला कि वे गलत ट्रेन पर बैठ गए है इसके बाद वे तुरंत चितरंजन स्टेशन पर उतर गए ।इसी क्रम मे उनका बैग छूट गया । इसके बाद वे अन्य ट्रेन से आसनसोल पहुंचे और आसनसोल आरपीएफ थाने को सूचना दिया । जहां से बराकर आरपीएफ को बेग छूटने की सूचना दी गई ।
इस संबंध में बराकर आरपीएफ थाना के प्रभारी पियूष कांति शाहा ने बुधवार को बताया कि भागलपुर जिला पागोपुर गांव का रहने वाले राहुल कुमार भागलपुर से खुलकर भाया साहेबगंज अडांल होकर आसनसोल आने वाली ट्रेन में नहीं चढ़कर भाया क्यूल चितरंजन की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए । यात्रियों से पूछताछ करने पर चितरंजन उतरकर आसनसोल चले गए । हड़बड़ी में बेग ट्रेन में ही छूट गया । आसनसोल से खबर आने पर बराकर आरपीएफ ने छानबीन के दौरान राहुल का बेग ट्रेन बरामद कर लिया गया । जिसकी जानकारी आसनसोल कंट्रोल को दी गई । जिसके बाद बराकर आरपीएफ थाना आने पर राहुल को बैग सौंप दी गई ।बराकर आरपीएफ की इस कारवाई की रेल यात्री ने काफी प्रशंसा जाहिर किया ।










