Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

महालय पर बर्नपुर के दामोदर नदी घाट पर उमड़े श्रद्धालु, पितृ तर्पण के साथ देवीपक्ष की शुरुआत

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

महालय पर बर्नपुर के दामोदर नदी घाट पर उमड़े श्रद्धालु, पितृ तर्पण के साथ देवीपक्ष की शुरुआत

बर्नपुर :- महालय के पावन अवसर पर शनिवार की सुबह बर्नपुर स्थित दामोदर नदी के घाट पर पितरों को तर्पण देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लोग नदी घाट पर पहुंचकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान के साथ पितृ तर्पण करते नजर आए।

महालय के साथ ही पितृपक्ष का समापन और देवीपक्ष की शुरुआत हो गई है। इस विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी में स्नान कर गंगाजल, कुश और तिल के माध्यम से अपने पूर्वजों को तर्पण अर्पित किया। लोगों ने अपने पितरों की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

महालय की सुबह बंगाल में विशेष धार्मिक महत्व रखती है। इस दिन रेडियो पर वीरेंद्रकृष्ण भद्र की आवाज में चंडीपाठ सुनने की परंपरा के साथ ही दुर्गापूजा के आगमन का उत्साह भी देखने को मिलता है।

महालय के साथ ही मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। देवीपक्ष की शुरुआत होते ही दुर्गापूजा को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है और अब सभी को मां दुर्गा के आगमन का इंतजार है।