Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

कुल्टी के बच्चों को मिलेगा खेल और आत्मरक्षा का नया मंच, सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी ने किया ‘आनंद निकेतन’ हॉल का जिक्र

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

कुल्टी के बच्चों को मिलेगा खेल और आत्मरक्षा का नया मंच, सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी ने किया ‘आनंद निकेतन’ हॉल का जिक्र

कुल्टी:स्थानीय बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेल ग्रोथ वर्क्स, कुल्टी द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। इसी कड़ी में, सेल ग्रोथ वर्क्स के कार्यकारी निदेशक (ED) अनिल कुमार ने इंटरनेशनल कराटे एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और प्रशिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईडी अनिल कुमार ने कहा कि आज के दौर में बच्चों, विशेषकर बच्चियों के लिए आत्मरक्षा (Self-Defense) के गुण सीखना बेहद जरूरी है। कराटे न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। इसी सोच के साथ इंटरनेशनल कराटे एसोसिएशन के कोच और प्रशिक्षणकर्ताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

ईडी ने जानकारी दी कि कुल्टी के बच्चों को इनडोर और आउटडोर खेलों के प्रशिक्षण में कोई असुविधा न हो, इसके लिए सेल के CSR फंड से इंदिरा गांधी अस्पताल परिसर में ‘आनंद निकेतन’ नामक एक आधुनिक हॉल का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर बताया गया कि स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष अरूप मजूमदार (केबु दा) के प्रयासों से इस हॉल का निर्माण संभव हो पाया है। इसके साथ ही, प्रबंधन ने कुल्टी क्लब के पास स्थित केप्सी ग्राउंड का भी जीर्णोद्धार कराया है, जिससे अब यहाँ नियमित रूप से क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हो रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं कराटे एसोसिएशन की ओर से ईडी अनिल कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ दत्ता, सुरजीत मंडल, मुक्ता राय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और कराटे सीखने वाले बच्चे उपस्थित थे।