Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

मैदान से इंसानियत की पिच पर उतरा एसबी एलेवन: दिव्यांग सम्राट को भेंट की तिपहिया साइकिल 

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

मैदान से इंसानियत की पिच पर उतरा एसबी एलेवन: दिव्यांग सम्राट को भेंट की तिपहिया साइकिल 

खड़गपुर: फुटबॉल के मैदान पर गोल दागने वाला एसबी एलेवन मेदिनीपुर फुटबॉल संघ अब इंसानियत के मैदान पर भी गोल कर रहा है। संघ ने गुरुवार को दिव्यांग सम्राट को तिपहिया साइकिल भेंट कर उनकी जिंदगी की राह आसान करने की कोशिश की।

कार्यक्रम में सम्राट को साइकिल के साथ एसबी एलेवन की टीम जर्सी और मिठाई भी दी गई। नई साइकिल की सीट पर बैठते ही सम्राट के चेहरे पर जो मुस्कान आई, उसने मौजूद हर सदस्य का दिन बना दिया। सम्राट के परिजनों ने संघ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह मदद उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

संघ के सदस्य अबीर अग्रवाल ने कहा, “हमारा काम सिर्फ फुटबॉल खेलना नहीं है। समाज के हर चेहरे पर मुस्कान लाना भी हमारी जिम्मेदारी है। यह साइकिल सम्राट के लिए आत्मनिर्भरता की तरफ एक छोटा कदम है।”

एसबी एलेवन मेदिनीपुर ने बताया कि संघ आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखेगा।