Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

*“स्वच्छता ही सेवा – 2025” अभियान के अंतर्गत साइक्लोथॉन, वर्किंग वूमेन हेल्थ चेकअप कैंप एवं विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन”*

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल

आद्रा, दिनांक: 19.09.2025

“स्वच्छता ही सेवा – 2025” (17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक) अभियान के अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में आज दिनांक 19 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों एवं गहन स्वच्छता गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आद्रा के सदस्यों द्वारा साइकिल रैली (साइक्लोथॉन) के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने आमजन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया।

मंडल के विभिन्न कार्यालयों, इकाइयों एवं रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ, जन-जागरूकता अभियान तथा सामुदायिक सहयोग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों एवं आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त, “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत वर्किंग वूमेन हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन- मंडल रेलवे हॉस्पिटल तथा पुरुलिया स्वास्थ्य इकाई में 19 सितम्बर 2025 को किया गया। इस शिविर में कार्यरत महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।

इन सभी कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि “स्वच्छता ही सेवा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है, जिसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है।