Dastak Jo Pahunchey Har Ghar Tak

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email

बिजली के तार से टकराई बिचालि से लदी पिकअप वैन, धू-धू कर जली गाड़ी।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

ASANSOL DASTAK ONLINE DESK

बिजली के तार से टकराई बिचालि से लदी पिकअप वैन, धू-धू कर जली गाड़ी।

बंटी खान कुल्टी: कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फाड़ी अंतर्गत सीतारामपुर (एसएन रॉय रोड) पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 6 बजे बिचालि से लदी एक पिकअप वैन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गई, जिससे गाड़ी में भीषण आग लग गई।

मशक्कत के बाद भी नहीं बची गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन में बिचालि काफी ऊंचाई तक लदा हुआ था। जैसे ही गाड़ी बिजली के तारों से छुई, सूखे बिचालि ने तुरंत आग पकड़ ली। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बिचालि को नीचे फेंकने की कोशिश की ताकि आग न फैले, लेकिन देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई हिम्मत

हादसे के बाद स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक तुरंत मदद के लिए दौड़े। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने मिलकर जलती हुई गाड़ी को सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में धकेल दिया। हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि पिकअप का इंजन और टायर पूरी तरह जलकर राख हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।