प्रेस विज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे
आद्रा मंडल
आद्रा, दिनांक: 21.09.2025
“स्वच्छता ही सेवा – 2025” (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक) अभियान, “स्वच्छ भारत मिशन” एवं “स्वच्छोत्सव” के अंतर्गत आज आद्रा मंडल में RRR (Reduce, Reuse, Recycle) गतिविधियों सहित विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
आज आयोजित कार्यक्रमों में RRR गतिविधियों के अंतर्गत अपशिष्ट सामग्री से निर्मित “Waste to Art” प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रदर्शनी में अपशिष्ट सामग्री से तैयार की गई आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से कर्मचारियों एवं आमजन को अपशिष्ट के पुनः उपयोग (Reuse), कम करना (Reduce) और पुनर्चक्रण (Recycle) के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इसी क्रम में आद्रा मंडल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुजुर के नेतृत्व में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोषक तत्वों, मासिक चक्र, स्वास्थ्यकर जीवन तथा व्यक्तिगत स्वच्छता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मे कुल 45 महिलाकर्मी ने सक्रियरूप से भाग लिया।
इसके अतिरिक्त, आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं परिसरों में RRR केंद्रित जन-सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन अभियानों में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों, स्काउट-गाइड सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छता, RRR गतिविधियों और हरित वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
आद्रा मंडल द्वारा आयोजित इन RRR गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण के माध्यम से एक स्वस्थ एवं सतत समाज का निर्माण करना है। साथ ही, “स्वच्छ भारत मिशन” एवं “स्वच्छोत्सव” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।










